HomeUTTAR PRADESHलाडो लक्ष्मी योजना एक बहुत बड़ा कदम है 22 लाख महिलाओं को...

लाडो लक्ष्मी योजना एक बहुत बड़ा कदम है 22 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा: कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी


HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर सीएम नायब सैनी का कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी ने धन्यवाद किया है। उन्होंनेक कहा कि लाडो लक्ष्मी योजना एक बहुत बड़ा कदम है महिला सशक्तिकरण के प्रति और जो ढांचा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने तैयार किया है महिला वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए बात करे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ एक ऐतिहासिक आह्वान उन्होंने किया जिससे लिंगानुपात को हमने ठीक किया यह योजना इस दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है।


श्रुति चौधरी ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का धन्यवाद करती हूं जिन्होंने संकल्प पत्र में यह बहुत बड़ा वादा किया था महिलाओं से उन्होंने योजना आज के पावन दिन इसकी शुरुआत की अभी नवरात्रि चल रहे हैं। इसके साथ-साथ आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन भी है। जो आज के ऐतिहासिक दिन इस योजना की शुरुआत की उन्होंने बताया कि इस योजना में 22लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा जो गरीब वर्ग की महिलाएं हैं उन्हें यह ना लगे कि वह अकेली है सरकार उनके साथ है ताकि वह सशक्त हो आर्थिक रूप से आगे बढ़ सके।


इस वर्ष 5000करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया है- श्रुति चौधरी


प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने कहा कि वहीं उन्होंने इस योजना के बारे में बताया कि यह इस योजना का पहला चरण हैं आगे एक लाख से ऊपर की आय वाले परिवार की महिलाओं को भी इस योजना में शामिल किया जाएगा। फेस वन पूरा होने के बाद इस योजना को आगे बढ़ाया जाएगा। सरकार ने इस योजना के लिए इस वर्ष 5000करोड रुपए की राशि का प्रावधान किया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read