HomeUTTAR PRADESHएमपी के इंदौर में बड़ा हादसा, बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने से दो लोगों...

एमपी के इंदौर में बड़ा हादसा, बहुमंजिला बिल्डिंग गिरने से दो लोगों की मौत; 4 की हालत नाजुक


Indore Accident News: मध्य प्रदेश के इंदौर के मध्य क्षेत्र के रानीपुरा स्थित कोष्टी मोहल्लामें सोमवार की रात लगभग पौने दस बजे एक बड़ा हादसा हो गया।जब जवाहर मार्ग पार्किंग के पास स्थित एक पांच मंजिला मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। घटना सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। ताजा खबर के मुताबिक, हादसे में 2लोगों की मौत हो चुकी है। राहत और बचाव कार्य जारी है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,  इमारत में छह लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी। राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त अधिकतर लोग घर से बाहर निकले हुए थे, जिससे एक बड़े नुकसान से बचाव हो गया। फिर भी कुछ लोग मलबे में दब गए हैं, जिन्हें स्थानीय प्रशासन, पुलिस, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और नगर निगम की संयुक्त टीमों द्वारा तत्परता से बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read