HomeUTTAR PRADESH‘भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा...

‘भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है’ ईटानगर में बोले पीएम मोदी


PM Modi in Arunachal Pradesh: अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि अरुणाचल की ये भूमि उगते सूर्य की धरती के साथ ही देशभक्ति की ऊफान की धरती है जैसे तिरंगा का पहला रंग केसरिया है वैसे ही अरुणाचल का पहला रंग केसरिया है। यहां का हर व्यक्ति शौर्य और शांति का प्रतीक है।


पीएम मोदी ने कहा कि तवांग मठ से लेकर नमसाई तक अरुणाचल शांति और संस्कृति का संगम है। मां भारती का गौरव है। मैं इस पुण्य भूमि को शारदा पूर्वक प्रणाम करता हूं। उन्होंने कहा कि “आज मेरा अरुणाचल आना तीन चीजों के लिए विशेष हो गया है। पहला आज नवरात्रि के दिन आज मुझे ऐसे सुंदर पर्वतों का दर्शन करने मिला। नवरात्र में आज के दिन हम मां शैलपुत्री की पूजा करते हैं और शैलपुत्री पर्वतराज  हिमालय की ही बेटी है। दूसरी- आज देश में #NextGenGST सुधार लागू हुए हैं। GST बचत उत्सव की शुरुआत हुई है। त्योहारों के इस मौसम में जनता जनार्दन को यह डबल बोनस मिला है और तीसरी वजह आज के दिन अरुणाचल में ये ढेर सारे परियोजना का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आपने जब 2014 में मुझे देश की सेवा करने का मौका दिया तो मैंने कांग्रेसी सोच से देश को मुक्ति दिलाने की ठान ली। हमारी प्रेरणा किसी राज्य में वोटो और सीटों की संख्या नहीं बल्कि राष्ट्र को प्राथमिकता  देने की भावना है।


कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी


पीएम मोदी ने कहा कि हम नॉर्थ ईस्ट के आठों राज्यों को अष्टलक्ष्मी के रूप में पूजते हैं, इसलिए इस क्षेत्र को विकास में पीछे नहीं देख सकते। यहां विकास के लिए केंद्र सरकार अधिक से अधिक धन खर्च कर रही है। देश में जो टैक्स इकट्ठा होता है, उसका एक हिस्सा राज्यों को मिलता है। जब कांग्रेस की सरकार थी तब अरुणाचल प्रदेश को 10 साल में सेंट्रल टैक्स में से सिर्फ 6,000 करोड़ रुपये ही मिले थे। जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्षों में अरुणाचल को एक लाख करोड़ रुपये से अधिक मिल चुके हैं। यानी भाजपा सरकार ने कांग्रेस की तुलना में अरुणाचल को 16 गुना ज्यादा पैसा दिया है और यह सिर्फ टैक्स का हिस्सा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read