spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH'तूफानों से डर नहीं, दिल्ली की बेटी तैयार', CM रेखा गुप्ता ने...

‘तूफानों से डर नहीं, दिल्ली की बेटी तैयार’, CM रेखा गुप्ता ने खुद पर हुए हमले के बाद दिया दृढ़ संदेश

fok-media-samman-samaroh


CM Rekha Gupta Statement: 20अगस्त को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर उनके सिविल लाइंस स्थित कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। हमलावर की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी 41वर्षीय राजेश खिमजी के रूप में हुई। जिसे पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया गया। वहीं, अब इस हमले के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपनी पहली सार्वजनिक प्रतिक्रिया में दृढ़ता और साहस का परिचय देते हुए कहा ‘मुझे तूफानों से जूझने की आदत है, किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं।’


CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?


दरअसल,मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स  के वार्षिक दिवस समारोह में शामिल हुईं। इस दौरान CM ने जनसुनवाई के दौरान उनपर हुए हमले पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा ‘आज SRCC के 99वें वार्षिकोत्सव पर परिसर में शिक्षकों और छात्रों से संवाद का अवसर मिला। सभी विजेताओं और प्रतिभागियों और SRCC परिवार को मेरी ढेरों शुभकामनाएं। एशिया के सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज का यह गौरवशाली सफ़र हम सबके लिए गर्व का विषय है।’


उन्होंने कहा ‘कॉलेज जीवन की यादें सच में बहुत खास होती हैं। चाहे जीवन में हम कितनी भी ऊँचाइयाँ क्यों न छू लें, वे दिन हमेशा मन में ताजा रहते हैं। मैं दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा रही हूँ, इसलिए आज यह वातावरण मुझे अपने ही पुराने दिनों में लौटा ले गया। इसलिए आज के युवाओं से मेरी यही अपील है कि अपने जीवन का एक हिस्सा राष्ट्र के उत्थान के लिए जरूर समर्पित करें। आइए, मिलकर एक नई, बेहतर और सशक्त दिल्ली बनाएं।’


अपने ऊपर हुए हमले पर बोली CM रेखा गुप्ता?


सीएम रेखा गुप्ता ने आगे कहा ‘मुझे तूफानों से जूझने की आदत है। आज मेरे साथ दिल्लीवालों के प्यार और आशीर्वाद की बड़ी ताकत मौजूद है। मैं किसी भी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं।’ उन्होंने अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए कहा कि यह घटना उन्हें उनके पिता की सीख की याद दिलाती है, जब एक कार दुर्घटना के बाद उनके पिता ने उन्हें डरकर रुकने के बजाय आगे बढ़ने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा ‘मेरे जीवन का हर क्षण और शरीर का हर कण दिल्ली के नाम है। मैं इन सभी अप्रत्याशित प्रहारों के बावजूद दिल्ली का साथ कभी नहीं छोड़ूंगी।’

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular