HomeUTTAR PRADESH'ऑपरेशन मानसून' के तहत नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का कड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ कार्रवाई...

‘ऑपरेशन मानसून’ के तहत नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का कड़ा प्रहार, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी


Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में मंगलवार 29जुलाई की सुबह से सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, यह मुठभेड़ ऐसे समय में हो रही है, जब नक्सली अपना ‘शहीदी सप्ताह’ (28जुलाई से 3अगस्त) मना रहे हैं। इस दौरान नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका को देखते हुए सुरक्षाबलों ने पहले से ही हाई अलर्ट जारी किया था।


ऑपरेशन मानसून और मुठभेड़ का विवरण


दरअसल, सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए ‘ऑपरेशन मानसून’ के तहत सर्च अभियान शुरू किया था। इस ऑपरेशन में जिला रिजर्व गार्ड (DRG), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) और विशेष कार्य बल (STF) की संयुक्त टीमें शामिल थीं। बता दें, शहीदी सप्ताह के दौरान नक्सलियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की आशंका में सुरक्षाबलों ऑपरेशन मानसून के तहत सर्चिंग अभियान तेज कर दिया था।


सुकमा के जंगलों में सर्चिंग के दौरान मंगलवार सुबह नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की। जिसके परिणामस्वरूप मुठभेड़ शुरू हो गई। वहीं, सुकमा के पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण और सीआरपीएफ के डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित इस ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक मारे गए नक्सलियों की संख्या या हथियारों की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read