HomeUTTAR PRADESHउत्तराखंड में अमित शाह ने 1,271 करोड़ रुपये की दी सौगात, कहा-...

उत्तराखंड में अमित शाह ने 1,271 करोड़ रुपये की दी सौगात, कहा- 2027 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा


Amit Shah in Uttarakhand: उत्तराखंड के में उत्तराखंड के रुद्रपुर में आयोजित उत्तराखंड निवेश उत्सव – 2025 में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश भर से आए निवेशकों और उद्यमियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, जब आप घर जाएं तो डायरी में लिख लें कि 2027तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।


अमित शाह ने कहा कि आज यहां 1,271 करोड़ रुपये के पांच उद्घाटन और 14 शिलान्यास किए गए। जब उत्तराखंड के लोग राज्य की मांग के लिए संघर्ष कर रहे थे, तब कांग्रेस पार्टी ने उत्तराखंड के आंदोलनकारियों पर अत्याचार किए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड बनाने का काम भाजपा के नेता और हमारे तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। लेकिन बाद में, जो राज्य के विकास के पंडित हैं, उन्होंने चर्चा शुरू कर दी कि छोटे राज्यों का विचार सफल होगा या नहीं। आज मैं सभी को बताना चाहता हूं, अटल जी ने तीन राज्य बनाए थे – उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और झारखंड। ये तीनों राज्य अपने पैरों पर खड़े होकर आगे बढ़ने लगे।


जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं, एक नई ऊर्जा लेकर लौटता हूं- अमित शाह  


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “जब भी मैं उत्तराखंड आता हूं, एक नई ऊर्जा लेकर लौटता हूं। जब 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हुई थी, तब सीएम पीएस धामी ने एक चिट पर लिखा था कि 3.56 लाख करोड़ रुपये के एमओयू आए हैं। मैंने पुष्कर धामी से कहा था कि एमओयू लाने में वीरता नहीं है, वीरता उन्हें जमीन पर लाने में है। आज, मैं पीएस धामी और उनकी टीम को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि आज 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीनी हकीकत बन गया है। एक मैदानी राज्य में निवेश लाना और एक पहाड़ी राज्य में निवेश लाना पहाड़ चढ़ने से भी ज्यादा कठिन है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read