HomeUTTAR PRADESHछत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर; हथियारों...

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की बड़ी जीत, मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर; हथियारों का जखीरा बरामद


Chhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में 18जुलाई को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ हुई। जिसमें सुरक्षाबलों ने बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने 6नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही, मौके से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई हैं।  बता दें, यह मुठभेड़ नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 


कहां-कैसे हुई मुठभेड़?


दरअसल, सुरक्षाबलों को नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के घने जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG), स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जिसके जवाब में जवानों ने त्वरित कार्रवाई की। आखिरखार, कई घंटों तक चली इस मुठभेड़ में 6नक्सलियों को ढेर कर दिया गया। 


नक्सलियों को ढेर करने के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया। जिसमें हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया। बरामद हथियारों में एके-47राइफल, सेल्फ-लोडिंग राइफल (SLR), और अन्य स्वचालित हथियार शामिल हैं। इसके अलावा विस्फोटक सामग्री, गोला-बारूद, और नक्सली साहित्य भी जब्त किया गया।


नक्सलवाद के खिलाफ अभियान


मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान पिछले कुछ सालों में और सशक्त हुआ है। साल 2024 और 2025 में बस्तर संभाग में कई बड़े ऑपरेशन किए गए, जिनमें सैकड़ों नक्सलियों को या तो मार गिराया गया या उन्होंने आत्मसमर्पण किया। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी मार्च 2026 तक नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए एक मजबूत रणनीति पर काम किया जा रहा है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read