HomeUTTAR PRADESHसोनीपत में मामूली कहासुनी में एक युवक की हत्या, इलाके में दहशत

सोनीपत में मामूली कहासुनी में एक युवक की हत्या, इलाके में दहशत


Sonipat News: हरियाणा के सोनीपत में मरे हुए कुत्ते को प्लॉट में दबाने मना करने पर एक शख्स ने बर्फ तोड़ने वाले सुएं से व्यक्ति की हत्या कर दी। आरोपी की शनिवार को दिन में कहासुनी हुई थी, उसके बाद रंजिश रखते हुए रात को घर पर पहुंच कर का आवाज देकर गेट पर बुलाया। दरवाजा खोलते ही मौके पर युवक छाती में सुएं से वार किया और वहीं प्राइवेट पार्ट पर भी वार किया गया है। इलाज के दौरान गोहाना के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य जुटाएं है। पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच कर रही है।


विजय बागड़ी ने बताया कि रात को राजू नाम का एक लड़का उनके घर पहुंचा था और उसने दरवाजा खटखटाया। उसके भाई नसीब ने दरवाजा खोला था। दरवाजा खोलते ही राजू ने सुएं ( नुक़ीला हथियार) से छाती में वार किया। उसके बाद नसीब प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया गया है। आरोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गया और लहू लुहान हालत में उसे गोहाना के सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मौके पर मृत घोषित कर दिया।विजय ने बताया कि चारों भाई कबाड़ी का काम करते हैं। मूल रूप से गांव रूखी के रहने वाले हैं और हाल में गौतम नगर गोहाना में रहते हैं।


जानकारी के मुताबिक, 35वर्षीय नसीब शादीशुदा था और उसकी पीछे उसकी पत्नी और चार बेटियां रह गई है। परिजनों ने मांग की है कि कानूनी कार्रवाई के तहत परिवार को न्याय मिलना चाहिए। आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उठाई है।


मामला क्या था


बड़े भाई सोनू बागड़ी ने बताया कि शनिवार सुबह 10बजे के आसपास गली में एक कुत्ते की मौत हो गई थी। जहां राजू कुत्ते को नसीब के घर के सामने खाली पड़े प्लॉट में दबाने के लिए लेकर आया था। जहां पर नसीब ने प्लॉट में दबाने से मना किया और कहा कि यहां पर मत दबा, बच्चे यहां पर खेलते हैं और यहां पर बदबू आएगी।


नसीब ने कुत्ते को कॉलोनी से बाहर दबाने की बात कही। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर चले गए थे।शाम के समय परिवार में बच्चे का जन्मदिन हंसी खुशी से मनाया जा रहा था। सभी घर में भोजन करने के बाद आराम से बैठे हुए थे। घर में बैठे हुक्का पी रहे थे।


वहीं सिटी थाना गोहाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले जा शुरू कर दी है और वहीं आरोपी की तलाश में जुट गई है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं मामले को लेकर कई टीम गठित कर दी गई है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read