HomeUTTAR PRADESHइजरायल के रक्षा मंत्री ने खामेनेई को कहा "मॉडर्न हिटलर", ईरान को...

इजरायल के रक्षा मंत्री ने खामेनेई को कहा “मॉडर्न हिटलर”, ईरान को दी बड़ी चेतावनी


Iran-Israel War: इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातोल्लाह अली खामेनेई को “मॉडर्न हिटलर”कह दिया। उन्होंने उनके अस्तित्व को खत्म करने की धमकी दी। यह बयान होलोन में ईरानी मिसाइल हमले के स्थल पर दिया गया, जहां ईरान ने बीरशेबा के सोरोका अस्पताल सहित इजरायल के कई नागरिक क्षेत्रों पर 30 मिसाइलें दागी थीं। इस हमले में 147 लोग घायल हुए, जिनमें 6 की हालत गंभीर थी।


काट्ज ने कहा, “खामेनेई ने अपने वैचारिक प्रभाव का इस्तेमाल कर इजरायल के विनाश का आह्वान किया है। IDF के युद्ध लक्ष्यों के तहत, इस व्यक्ति को जीवित नहीं रहने दिया जा सकता।” उन्होंने खामेनेई को “कायर तानाशाह” भी बताया, जो बंकर में छिपकर अस्पतालों और रिहायशी इमारतों पर हमले करवा रहा है।


ईरान में कोई भी सुरक्षित नहीं है- नेतन्याहू


इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी खामेनेई को निशाना बनाने की संभावना से इनकार नहीं किया और कहा कि ईरान में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इजरायल ने जवाबी कार्रवाई में ईरान के अराक हैवी वॉटर रिएक्टर और इस्फहान यूरेनियम रूपांतरण सुविधा को निशाना बनाया।आपको बता दें कि बयान इजरायल-ईरान के बीच सातवें दिन भी जारी सैन्य संघर्ष के दौरान आया है, जिसने मध्य पूर्व में तनाव को और बढ़ा दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read