HomeUTTAR PRADESHप्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने MAYDAY का भेजा था संदेश,...

प्लेन क्रैश होने से पहले पायलट ने MAYDAY का भेजा था संदेश, जानिए क्या होता है इसका मतलब?


Ahmedabad Air Plane Crash: गुजरात की राजधानी अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ करने के कुछ ही देर बाद एयर इंडिया का यात्री प्लेन क्रैश हो गया। इस प्लने में कुल 242 लोग सवार थे, जिसमें 10 क्रू मेंबर भी शामिल थे।  DGCA ने एक बयान जारी कर बताया कि लंदन के लिए उड़ान भरने के बाद अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ मिनट पहले मेडे कॉल जारी किया गया था। लेकिन एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके कुछ देर बाद ही ये विमान क्रैश हो गया।


क्या है मेडे कॉल?


‘मेडे’ कॉल एक इमरजेंसी प्रोसेस है, जिसका इस्तेमाल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रेडियो संचार के माध्यम से गंभीर खतरे के संकेत के रूप में किया जाता है। जब पायलट या विमान किसी गंभीर संकट में होता है तब वो रेडियो पर तीन बार Mayday बोलता है।


किसी भी फ्लाइट में ‘मेडे कॉल’ (Mayday Call) एक इमरजेंसी मैसेज होता है, जो पायलट उस वक्त देता है जब विमान किसी गंभीर संकट में हो और यात्रियों या क्रू की जान को खतरा हो। जब विमान में आग लगती है, या हवा में टकराव का खतरा होता है। तब ये कॉल की जाती है। प्लेन के रेडियो पर तीन बार “Mayday, Mayday, Mayday” बोला जाता है— ताकि ये पता चल जाए की कोई संकट है।


अहमदाबाद के लिए रवाना हुए अमित शाह


आपातकालीन प्रतिक्रिया दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और उन्होंने तत्काल बचाव, निकासी और अग्निशमन अभियान शुरू कर दिया। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू से बात की। प्रधानमंत्री ने दोनों को अहमदाबाद जाने और इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों को तत्काल यथासंभव सहायता उपलब्ध कराने को कहा है। इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read