HomeUTTARAKHANDयुवा करें रक्तदान, देकर बहुमूल्य जीवन किसी को... कमाएं जनकल्याण का स्वाभिमान:...

युवा करें रक्तदान, देकर बहुमूल्य जीवन किसी को… कमाएं जनकल्याण का स्वाभिमान: रेखा आर्या

देहरादून: आज कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर बड़ोंवाला में भाजपा युवा मोर्चा देहरादून द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर पूरे देश भर में रक्तदान शिविर आयोजित किये गए हैं और इसी कड़ी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा भी शिविर लगाया गया।

मंत्री रेखा आर्या ने शिविर में रक्त दान करने वालों को प्रमाण पत्र वितरित किए और उनके द्वारा इस शिविर में प्रतिभाग करने के लिए उनका आभार जताया।

वहां उपस्थित मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। रेखा आर्या बोलीं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व के दम पर वैश्विक राजनीतिक परिवेश में, भारत का नाम शक्तिशाली देशों की सूची में शामिल कर दिया है और आज पूरा विश्व भारत को उम्मीद भरी नजरों से देखता है।

मंत्री रेखा आर्या ने ईश्वर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र का संकल्प अवश्य पूरा करेगा। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो नियमित अंतराल पर रक्तदान करें और किसी को बहुमूल्य जीवन वापस देने के भागी बनें।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा संजय तोमर, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत सहित भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read