HomeUTTARAKHANDदेहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में निर्वाचन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा राजधानी देहरादून में कम मतदान प्रतिशत वाले बूथों पर मतदाता शपथ आयोजित कर जनजागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

इसी क्रम में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने देहरादून के करनपुर स्थित डीएवी कॉलेज में जाकर मतदाता शपथ एवं जन जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नमामि बंसल ने रितिका चिल्ड्रन एकेडमी, केदारपुरम, दून यूनिवर्सिटी व संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह लक्खीबाग स्थित प्राइमरी विद्यालय व उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र उच्च प्राथमिक विद्यालय राजीवनगर में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read