HomeUTTARAKHANDमंत्री ने किया केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा, बोलीं-...

मंत्री ने किया केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा, बोलीं- बाबा केदार को ‘कमल’ अर्पित करेगी क्षेत्र की जनता

चोपता: अपने रुद्रप्रयाग प्रवास के दौरान प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या गुरुवार को चोपता के श्री तुंगेश्वर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित ‘जनता दरबार’ में सम्मिलित हुईं। यहां उन्होंने क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और उनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण भी किया। जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की लोक निर्माण विभाग, समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग और वन विभाग से संबंधित कई समस्याएं एवं मांगें थीं, जिन्हें जल्द से जल्द दूर करने के लिए मंत्री रेखा आर्या ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को आदेशित भी किया।

मंत्री रेखा आर्या ने कार्यक्रम में आए कई लोगों से मिल कर इस बात पर संतोष जताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रहीं विकास योजनाओं को लेकर हमारे पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी पूर्ण रूप से सजग व् जागरूक हैं और इन योजनाओं का लाभ निरंतर वंचितों तक पहुंच रहा है। उन्होंने चोपता में दोहराया कि, हमारी सरकार का ये संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति विकास योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे।

कार्यक्रम में मंत्री रेखा आर्या ने वात्सल्य योजना के लाभार्थियों से भी भेंट की और उन्हें यह जान कर ख़ुशी हुई कि योजना के लाभार्थियों को समय से मदद मिल रही है। कार्यक्रम में मंत्री के द्वारा मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट का भी वितरण किया गया।

इस ‘जनता दरबार’ आयोजन में क्षेत्र के कई महिला स्वयं सहायता समूहों की ओर से स्टाल भी लगाए गए थे जिनका मंत्री रेखा आर्या ने निरिक्षण किया ओर इन्हें चलाने वाली मातृ शक्ति का उत्साह बढ़ाया। आर्या बोलीं कि उत्तराखंड की हमारी सभी महिलाएं जीवट इच्छाशक्ति की धनी हैं और प्रदेश के विकास में इनकी अग्रणी भूमिका है।

केदारनाथ उपचुनाव से जुड़े विषय पर बोलते हुए रेखा आर्या ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से जीत दर्ज करेगी और जनता का आशीर्वाद उनके दल को ही प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का हर कोना विकास की एक अभूतपूर्व यात्रा से जुड़ रहा है और केदारनाथ क्षेत्र तो इस विकास यात्रा का एक विशिष्ट पड़ाव है। आर्या बोलीं की उन्हें पूरा विश्वास है कि केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र की देवतुल्य जनता भाजपा के उम्मीदवार को जिता कर, बाबा केदार के चरणों में ‘कमल’ का फूल अर्पित करेगी।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read