HomeUTTARAKHANDस्वीप चमोली की नई पहल-स्वीप पॉडकास्ट रेडियो नमस्कार

स्वीप चमोली की नई पहल-स्वीप पॉडकास्ट रेडियो नमस्कार

चमोली: स्वीप चमोली मतदाता जागरूकता के लिए एक नई पहल ‘‘स्वीप रेडियो पॉडकास्ट‘‘ का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें लोकतंत्र, मतदाता जागरूकता, मतदाताओं हेतु सुविधाएं, मतदान हेतु अर्हता, जिले के आइकनों के संदेश, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता, प्रथम बार के युवा वोटर से चर्चा सुनने के साथ ही मतदाता जागरूकता सम्बन्धी गीत एवं संगीत का आनन्द ले सकते हैं।

इस पहल से न केवल चमोली के मतदाता लाभान्वित होंगे वरन उत्तराखंड के अन्य मतदाताओं तक भी लोकसभा चुनाव  2024 हेतु 19 अप्रैल 2024 को मतदान करने का संदेश पहुंच सकेगा। इस रेडियों पॉडकास्ट का प्रसारण 31 मार्च 2024 से प्रत्येक एक दिन छोड़कर 16 अप्रैल 2024 तक प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। आप सभी से अनुरोध है कि इस पॉडकास्ट सुनें एवं अन्य लोगों को भी सुनवाएं कृपया निम्न लिंक पर सुनें-

https://sveepchamoli1234.airtime.pro/showbuilder#tracks

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read