HomeUTTARAKHANDराजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

राजभवन में मनाया गया सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस

देहरादून: राजभवन में सिक्किम राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून एवं डॉल्फिन और डीबीआईटी में पढ़ रहे सिक्किम के छात्रों के साथ प्रतिभाग किया। राज्यपाल ने पूरे उत्तराखंड की ओर से सभी सिक्किम वासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सिक्किम राज्य की लोक कला पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। राज्यपाल ने अपने सैन्य सेवा के दौरान सिक्किम में दी गई सेवाओं के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि व्यक्तिगत रूप सिक्किम बेहद सुंदर लगता है जहां उन्होंने तीन साल बिताए हैं। उन्होंने कहा कि कंचनजंघा के सुन्दर पहाड़ों की तलहटी में बसे होने के साथ-साथ सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता अप्रतिम है। सिक्किम पूर्ण रूप से ऑर्गेनिक खेती करने वाला राज्य है और पूरे देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

राज्यपाल ने कहा कि अन्य राज्यों के स्थापना दिवस को हर राज्य में मनाए जाने से हम सब को एक परिवार के रूप में जोड़ने के लिए सहायता प्रदान करेंगे। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत इन कार्यक्रमों से हमारी एकता और अखंडता को बल मिलता है। राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों को कहा कि वे अपने परिवार एवं अपने मित्रों को उत्तराखण्ड घुमाने जरूर बुलाएं एवं साथ ही अपनी उच्च शिक्षा की प्राप्ति करने के लिए उत्तराखण्ड को चुनने पर सभी को बधाई भी दी। इस कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, अपर सचिव स्वाति एस. भदौरिया, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, सिक्किमी स्टूडेंट्स एसोसिएशन देहरादून के सौरभ गुरुंग, अनुपमा तमांग, प्रेमा भूटिया, दृष्टि शर्मा आदि उपस्थित थे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read