HomeUTTARAKHANDहोली में सुरक्षा व्यवस्था रहें चाक चौबंद ,एसएसपी देहरादून ने दिए अधिकारियों...

होली में सुरक्षा व्यवस्था रहें चाक चौबंद ,एसएसपी देहरादून ने दिए अधिकारियों को निर्देश

*आगामी होली के पर्व के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून ने की अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक*

*होलिका दहन एंव होली के पर्व के दौरान शान्ति एंव सौहार्द बनाये रखने के लिये सभी थाना क्षेत्रों में शांति समितियों की बैठक आयोजित करने के दिये निर्देश।*

*होलिका दहन के दौरान पूर्व में हुए विवादो का सज्ञांन लेकर सुरक्षा के समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने हेतु किया गया निर्देशित*

देहरादून: आगामी होलिका दहन तथा होली के पर्व के दृष्टिगत आज दिनांक 22-03-2024 को एसएसपी देहरादून द्वारा जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियो एंव थाना प्रभारियो के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान दिनांक 24-03-2024 को होलिका दहन तथा 25-03-2024 को होली के पर्व को शान्तिपूर्वक सम्पन्न कराने हेतु किये गये पुलिस प्रबंधो की समीक्षा की गई। इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा सभी क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों को होली के पर्व के दृष्टिगत अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समितियों की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये गये। साथ ही पूर्व में होलिका दहन/होली के पर्व के दौरान परिलक्षित हुए विवादो का सज्ञांन लेते हुए मिश्रित आबादी क्षेत्रों व संवेदनशील स्थानो पर लगातार सतर्क दृष्टि बनाये रखने के निर्देश दिये गये।

वर्तमान में चल रहे चुनावी माहौल के दृष्टिगत होली के पर्व के दौरान अराजक तत्वो द्वारा मतदाताओं को लुभाने अथवा माहौल खराब करने की सम्भावना के दृष्टिगत सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखने तथा पर्व के दौरान हुडदंग करने अथवा माहौल खराब करने का प्रयास करने वाले व्यक्तियो के विरूद्व प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। साथ ही सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि पर्व के दौरान वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता का किसी भी दशा में उल्लंघन न हो।

यह भी पढ़े: शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, स्कूलो की TIMEING को लेकर आया ये बड़ा आदेश

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read