HomeUTTARAKHANDभाजपा के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय

भाजपा के स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय

देहरादून: उत्तराखंड की पांच लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। शनिवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है,रविवार  से राज्य में चुनावी प्रचार और तेज हो जाएगा। भाजपा द्वारा अपने स्टार प्रचारकों के लिए कार्यक्रम तय किये जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो रैलियां रखी गई है उनकी पहली रैली 2 अप्रैल को रुद्रपुर में होगी तथा दूसरी रैली ऋषिकेश में होगी।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भटृ का कहना है कि पीएम की रैलियों का कार्यक्रम उन्हें मिल चुका है। 2 अप्रैल को 12 बजे पीएम की रैली होगी जिसकी तैयारियां भी शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि मंत्री सौरभ बहुगुणा इस रैली की तैयारियों को देख रहे हैं। भाजपा द्वारा उत्तराखंड में धुआंधार प्रचार और रैंलियो के लिए अपने सभी स्टार प्रचारको के कार्यक्रम तय कर दिए हैं। गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी और हेमंता शर्मा सहित तमाम स्टार प्रचारको की कितनी और कहां-कहां रैलिया होगी और किसकृकिस दिन होगी इसका पूरा कार्यक्रम तय हो चुका है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी 3 अप्रैल को पिथौरागढ़ और 4 अप्रैल को विकास नगर क्षेत्र में रैली करेंगे।

भट्ट का कहना है कि अभी पीएम की दो रैलियां ही तय हुई है लेकिन वह चाहते हैं कि हर लोकसभा क्षेत्र में उनकी एक रैली हो। भाजपा ने अपने 40 स्टार प्रचारको की लिस्ट जारी की है जिसमें सीएम धामी भी शामिल हैं। उनका कहना है कि रुद्रपुर रैली में लाखों की भीड़ देखने को मिलेगी। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि पीएम की पहली रैली नैनीताल लोकसभा क्षेत्र में होने जा रही है अभी मुख्यमंत्री धामी ने कहा था कि वह नैनीताल सीट पर सबसे बड़ी जीत देखना चाहते हैं। भाजपा ने इस सीट पर सांसद अजय भटृ को चुनाव मैदान में उतारा है। भाजपा का दावा है कि उसकी जीत तो सभी सीटों पर सुनिश्चित है भाजपा को सिर्फ यह तय करना है कि जीत कितनी बड़ी हो। खैर इसकी जानकारी तो मतगणना के बाद ही हो सकेगी लेकिन भाजपा अब चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने के लिए कमर जरूर कस चुकी है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read