spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDऋषिकेश में अलग अंदाज में नजर आए PM मोदी, बजाया पहाड़ी वाद्य...

ऋषिकेश में अलग अंदाज में नजर आए PM मोदी, बजाया पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का

fok-media-samman-samaroh

ऋषिकेश: पीएम मोदी (PM Modi) ने आज ऋषिकेश में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने ऋषिकेश में पहाड़ का प्रसिद्ध वाद्ययंत्र हुड़का बजाया। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि देवभूमि में देवताओं के आह्वान करने की परपंरा है। हुड़के का नाद देवताओं का आह्वान करने में ऊर्जा देता है। आज मुझे भी जनता का आह्वान करने के लिए हुड़के का नाद करने का सौभाग्य मिला है।

पीएम (PM Modi) ने बजाया पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का ( Hudka)

पीएम मोदी (PM Modi) उत्तराखंड दौरे के दौरान हर बार कुछ ऐसा करते हैं जो कि चर्चाओं का विषय बन जाता है। इन्वेस्टर समिट के दौरान पीएम मोदी ने जहां वेड इन इंडिया और उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग की बात कही थी तो उसके बाद से उत्तराखंड में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज लोगों में देखने को मिला।

तो वहीं जब पीएम (PM Modi) ने मानसखंड स्थित आदि कैलाश के दर्श किए तो उसके बाद से आदि कैलाश आने वाले यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। आज ऋषिकेश में अपनी जनसभा के दौरान पीएम मोदी ने पहाड़ी वाद्य यंत्र हुड़का बजाया। अपने संबोधन में भी उन्होंने कहा कि हुड़के का नाद देवताओं का आह्वान करने में ऊर्जा देता है। पीएम मोदी के हुड़का बजाने के बाद से हुड़का भी चर्चाओं में आ गया है।

भोलेनाथ का प्रिय वाद्य यंत्र माना जाता है हुड़का ( Hudka)

आपको बता दें कि देवभूमि में देवताओं को बुलाने के लिए कई वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है। हुड़के को बजाकर भी उत्तराखंड में देवताओं का आह्वान किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान शिव को हुड़का बेहद ही पसंद है। ये उनका प्रिय वाद्य यंत्र है। देवभूमि में प्राचीन काल से ही हुड़का बनाया और बजाया जाता है।

क्या होता है हुड़का ( Hudka)?

हुड़का उत्तराखंड का पारंपरिक वाद्य यंत्र है। इसे प्राचीन समय से ही मांगलिक कार्यों से लेकर विशेष अनुष्ठानों और खेतों की रोपाई के दौरान बजाया जाता है। पारंपरिक वाद्ययंत्र हुड़के को देवताओं के आह्वान के लिए बजाया जाता है। इसकी ध्वनि से अलग ही सकारात्मक ऊर्जा निकलती है। हुड़के को बनाने का तरीका भी अलग है। देवभूमि उत्तराखंड और मध्य प्रदेश के साथ ही पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के कई क्षेत्रों में हुड़का आज भी प्रचलित है।

ऐसे बनाया जाता है हुड़का ( Hudka)

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular