Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDयूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक संपन्न

यूजेवीएन लिमिटेड निदेशक मंडल की बैठक संपन्न

fok-media-samman-samaroh

देहरादून: आज दिनांक 22 अगस्त 2024 को यूजेवीएन लिमिटेड की 120वीं बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य सचिव, उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्षा, यूजेवीएन लिमिटेड श्रीमती राधा रतूड़ी द्वारा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने बताया कि बैठक में निदेशक मंडल द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक लेखों को स्वीकृति प्रदान की गई। प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने आगे बताया कि निदेशक मंडल द्वारा कार्मिक हित में भी निर्णय लिए गए हैं। इस क्रम में यूजेवीएन लिमिटेड के दुर्गम एवं पर्वतीय क्षेत्रों में न्यूनतम 15 बेड वाले चिकित्सालयों के स्थान पर न्यूनतम 8 बेड वाले चिकित्सालयों को मान्यता प्रदान करने के प्रस्ताव को निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान कर दी गई। कार्मिकों की पदोन्नति के संबंध में सहायक लेखाधिकारी के रिक्त पदों पर लेखाकार पदधारकों को तथा सहायक लेखाकार के रिक्त पदों पर लेखा लिपिक पदधारकों को लिपिक संवर्ग की भांति समानता के सिद्धांत पर प्रोन्नति का लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव पर भी निदेशक मंडल द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही निदेशक मंडल द्वारा परिचालकीय कर्मचारियों की विभिन्न श्रेणियां के पदों पर पदोन्नति हेतु निगम मुख्यालय स्तर पर एकल वरिष्ठता सूची (Common Seniority List) का निर्धारण किए जाने तथा मुख्यालय स्तर पर पदोन्नति के प्रस्ताव पर भी सहमति प्रदान की गई। बैठक में मुख्य सचिव उत्तराखंड शासन एवं अध्यक्षा यूजेवीएन लिमिटेड श्रीमती राधा रतूड़ी, स्वतंत्र निदेशक इंदू कुमार पांडे, बी.पी.पांडे, सी.एम.वासुदेव, पराग गुप्ता, राजकुमार के साथ ही प्रबंध निदेशक यूजेवीएन लिमिटेड डॉ. संदीप सिंघल तथा पूर्णकालिक निदेशक सुरेश चंद्र बलूनी, ए.के.सिंह आदि ने प्रतिभाग किया।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular