HomeUTTARAKHANDश्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

देहरादून: श्री गुरु राम राय जी महाराज का 338वां महानिर्वाण पर्व इस वर्ष भी परंपरागत स्वरूप में बुधवार को श्रद्धापूर्वक मनाया गया। दरबार श्री गुरु राम राय जी महाराज के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने महानिर्वांण पर्व पर विशेष पूजा अर्चना की। श्री महाराज जी श्री झण्डे जी परिसर के निकट स्थित तालाब के किनारे श्री गुरु राम राय जी महाराज को तर्पण अर्पित किया। इसके पश्चात 17 पुरोहितों द्वारा चावल, दूध, शहद, गंगाजल, घी एवं शक्कर का पिण्ड बनाकर पूजन किया गया। श्री दरबार साहिब के आचार्य, पण्डित व पुरोहितों ने पूजा-अर्चना मंे सहयोग किया। इसके पश्चात संगतांे को फलों का प्रसाद वितरित किया गया। देश के कोने-कोने से तथा विदेश से भी आये श्रद्धालुओं को श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने आशीर्वाद दिया। तदोपरान्त विशेष लंगर का आयोजन किया गया। सायं-काल मंे श्रद्धालुओं को हलवा-पूरी एवं चूरमा का प्रसाद वितरित किया गया। देश के विभिन्न राज्यों से आये हजारों वृद्ध, युवा तथा बच्चांे ने इस महानिर्वाण पर्व की पूजा अर्चना का साक्षी बनकर अपने आपको धन्य महसूस किया। महानिवार्ण पर्व में शामिल होने आई संगतों ने श्रद्धाभाव के साथ पूजा अर्चना में भाग लिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों की टीम मेडिकल सहायता के लिए श्री दरबार साहिब में उपलब्ध रही।

श्री गुरु राम राय जी महाराज का जन्म 1646 ई0 मंे चैत्र मास की पंचमी को हुआ था। वर्ष 1676 मंे श्री गुरु महाराज जी देहरादून आये थे। देहरादून को श्री गुरु महाराज जी ने अपनी कर्मस्थली बनाकर पावन किया। श्री गुरु राम राय जी महाराज के डेरे के नाम से ही नगर का नाम देहरादून पड़ा। भाद्रसुदी 8 सवंत 1744 (4 सितम्बर सन् 1687) को वे परमात्मा का ध्यान करते हुए परमात्मा मंे लीन हो गये। श्री गुरु महाराज जी की आत्मा को अमर मानते हुए संगतंे समाधि की सेवा करती हैं और श्रद्धालु इस दिन को महानिर्वाण पर्व के रूप मंे मनाते हैं।
श्री दरबार साहिब के श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। गुरु को ईश्वर से भी ऊपर का स्थान प्राप्त है। क्योंकि गुरु के ज्ञान व गुरु के बताए मार्ग से हम ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं। गुरु पर्व पर अपने गुरु के प्रति आस्था प्रकट की जाती है। गुरु पर्व गुरु के प्रति सम्मान एवम् समर्पण का पर्व है। इस दिन गुरु की पूजा करने से गुरु की दीक्षा का पूरा फल उनके शिष्यों को मिलता है। किसी व्यक्ति को अध्यात्म की दिशा में बढ़ने के लिए उन्हें गुरु की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर उन्होंने देशवासियों के सुख, समृद्धि व शांति की अरदास भी की। श्री दरबार साहिब में सुबह से लेकर देर शाम तक संगतों का तांता लगा रहा है। संगतों ने श्री झण्डे साहिब, श्री दरबार साहिब के दर्शन किये व श्री महाराज जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।

निःशुल्क रक्तदान शिविर में 154 यूनिट रक्तदान
श्री गुरु राम राय जी महाराज के महानिर्वाण पर्व को समर्पित रक्तदान शिविर में संगत ने 154 युनिट रक्तदान किया। श्री गुरु राम राय जी के महानिर्वाण पर्व पर श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा श्री महंत इंदिरेश अस्पताल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में परम पूज्य श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज ने दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। श्रीमहाराज जी ने रक्तदान दाताओं को को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और सभी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा किए जा रहे रचनात्मक और सामाजिक कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की इस दौरान प्रख्यात भागवताचार्य श्री सुभाष जोशी जी, मैं हूं सेवादार के संस्थापक संदीप गुप्ता, युवा सेवा दल से निलेश माटा, विनित नागपाल, श्री पृथ्वी नाथ सेवादल से संजय गर्ग, नवीन गुप्ता, विवेक मोहन श्रीवास्तव और महाकाल सेवा समिति से हेमराज अरोड़ा, विनय प्रजापति, आयुष जैन, गौरव जैन, बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, नितिन अग्रवाल, राहुल माटा, विक्रम चैधरी, कृतिका राणा, अनुष्का राणा आदि उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read