HomeUTTARAKHANDपत्नी के मायके जाने के विवाद में पति ने खुद को मारी...

पत्नी के मायके जाने के विवाद में पति ने खुद को मारी गोली

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश में हमीरपुर जिले के राठ कस्वे में मंगलवार देर शाम पत्नी को मायके भेजने को लेकर हुये पारिवारिक विवाद में एक व्यक्ति ने गोली मार कर आत्महत्या (Suicide) कर ली वहीं छर्रे लगने से पुत्र बुरी तरह घायल हो गया, उसे गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई रिफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक राठ कस्बे में आज जालौन के चुर्खी गांव निवासी सोनू अपनी बहन आशारानी को लिवाने आये थे मगर रामहेत (48) ने पत्नी को भेजने से साफ इंकार कर दिया। इस बात को लेकर रामहेत के बड़े लड़के शिवम व रामहेत में बहस होने लगी।

विवाद इतना बढ़ा कि रामहेत ने भाग कर घर में रखे अवैध तमंचे से अपने कनपटी में गोली मार ली हालाकि बड़े लड़के शिवम ने तमंचे को पकड़कर छीनने का प्रयास किया मगर तब तक रामहेत ने अपने ऊपर गोली (Suicide)  चला ली।

जिससे मौके पर ही रामहेत सोनी की मृत्यु हो गयी। बीच वचाव करने में शिवम को काफी छर्रे लग गये और वह बुरी तरह जख्मी हो गया। शिवम को सीएचसी राठ में भर्ती कराया गया जहां पर डाक्टरों ने गंभीर हालत में मेडिकल कालेज उरई रिफर कर दिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read