HomeUTTARAKHANDयूजेवीएन लिमिटेड में मनाया गया होली मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह

यूजेवीएन लिमिटेड में मनाया गया होली मिलन एवं सांस्कृतिक समारोह

देहरादून:  यूजीवीएन लिमिटेड के कार्मिकों द्वारा होली के अवसर पर होली मिलन समारोह मनाया गया। इस अवसर पर निगम कार्मिकों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा खेल संबंधी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में निगम के प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने कहा कि भारत विविधताओं में एकता का संदेश देने वाला देश है तथा यहां सभी लोग मिलजुलकर हंसी-खुशी एकता में अनेकता का संदेश देते हुए राष्ट्र के विकास में अपना योगदान देते हैं। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम में विवेक आत्रेय, आदित्य राठी, गोविंद नौटियाल आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक डॉ. संदीप सिंघल ने उत्तराखंड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की भारोत्तोलन एवं शरीर सौष्ठव टीम के सदस्यों को ऑल इंडिया इलैक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में मध्य प्रदेश इलैक्ट्रिसिटी बोर्ड द्वारा जबलपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित की गई 45वीं ऑल इंडिया इलैक्ट्रिसिटी स्पोर्ट्स बोर्ड बाॅडी बिल्डिंग एंड पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन से देश में उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन करने पर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में टीम कोच विजयंत नायर के साथ ही शरीर सौष्ठव प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले रमन पटेल के साथ ही नरेन्द्र कश्यप, प्रियम तिवारी तथा विकास शर्मा शामिल थे।

उल्लेखनीय है कि राज्य गठन के बाद से अब तक ऑल इंडिया पावर स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली किसी भी व्यक्तिगत प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड पावर स्पोर्ट्स ग्रुप की यह अब तक हासिल सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि है। समारोह में यूजेवीएन लिमिटेड के निदेशक परियोजनाएं सुरेश चंद्र बलूनी, निदेशक परिचालन ए.के. सिंह, अधिशासी निदेशक हिमांशु अवस्थी, राजेंद्र सिंह, पंकज कुलश्रेष्ठ के साथ ही निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अधिशासी अभियंता राकेश कुमार द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े: UPCL को लगा झटका, राष्ट्रीय स्तर पर रेटिंग में पिछड़ा

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read