HomeUTTARAKHANDयहाँ सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच में जुटी

यहाँ सब इंस्पेक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत पुलिस जांच में जुटी

काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में एक बार फिर से एक जवान ने आत्महत्या कर ली है। इस बार सीआरपीएफ के सब इंस्पेक्टर का शव शुक्रवार को फंदे पर लटका मिला फिलहाल पुलिस घटना को आत्महत्या से जोड़कर देख रही है पुलिस मामले की जांच के साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है।

काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया कि सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र काठगोदाम में शुक्रवार को सूचना मिली कि सरकारी आवास में सब इंस्पेक्टर बसंत सिंह बोहरियाल (54) का शव फंदे पर लटका मिला। बसंत सिंह सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र में रेडियो ऑपरेटर पद पर तैनात थे वह मूलरूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के बेरीनाग स्थित अनौली के निवासी थेपुलिस के मुताबिक जब आवास के आसपास के लोगों ने बसंत को फंदे पर लटका देखा तो इसकी सूचना ग्रुप केंद्र के अधिकारियों को दी गई अधिकारियों ने मामले की जानकारी काठगोदाम पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मामला आत्महत्या से जुड़ा हो सकता है। साथ ही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार कर रही है। इसका कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read