HomeUTTARAKHANDहरदा के बेटे पर गणेश जोशी का तंज पप्पू से भी बड़ा...

हरदा के बेटे पर गणेश जोशी का तंज पप्पू से भी बड़ा पप्पू साबित होंगे हरीश रावत के बेटे

देहरादून: पप्पू से भी बड़ा पप्पू साबित होंगे हरीश रावत के बेटे – कैबिनेट मंत्री शनिवार देर रात लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस ने हरिद्वार और नैनीताल लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है, इसके साथ ही कांग्रेस ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, असम, अंडमान निकोबार, मणिपुर और मिजोरम के लोकसभा प्रत्याशियों की भी चौथी सूची जारी की है। कांग्रेस ने हरिद्वार लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के बेटे वीरेंद्र रावत को टिकट दिया है तो वहीं नैनीताल लोकसभा सीट से कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव और लंबे समय से राजनीति में सक्रिय प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

हरिद्वार लोकसभा सीट से हरीश रावत के बेटे को टिकट मिलने पर बीजेपी ने कांग्रेस पर एक बार फिर परिवारवाद का आरोप लगाया है उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने वीरेंद्र रावत को टिकट मिलने पर कहा कि कांग्रेस का परिवारवाद का मुंह कभी छूटता नहीं है यही कारण है कि कांग्रेस ने एक बार फिर हरीश रावत के बेटे को टिकट दिया है उन्होंने वीरेंद्र रावत पर तंज करते हुए बड़ा पप्पू बताया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read