HomeUTTARAKHANDभारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के...

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के दिये निर्देश: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

देहरदून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे। राज्य में ऐसे 85 बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे।

बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 09 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ संचालित किये जा रहे हैं। मॉडल बूथ के लिए सीएसआर के अन्तर्गत कार्यवाही का अनुरोध किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रत्येक जनपद में एक मॉडल बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी सीएसआर के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस टै्रकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है। राज्य में 10 हजार 91 वाहन प्रयोग किये जा रहे हैं, इन सभी पर जीपीएस लगाने की कार्यवाही गतिमान है। 02 हजार 500 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लग चुकी है। मतदान दिवस से 03 दिन पूर्व तक यह कार्यवाही पूर्ण हो जायेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही गतिमान है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 6861 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2218 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read