Wednesday, May 6, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDडीएम ने वार्डों के नये परिसीमन पर सुनीं आपत्तियां

डीएम ने वार्डों के नये परिसीमन पर सुनीं आपत्तियां

fok-media-samman-samaroh

देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत वार्डाे के नवीन परीसीमन के सम्बन्ध में दावे / आपत्तियों पर सुनवाई की। जनपद की विधानसभा, मसूरी, राजपुर, रायपुर, कैन्ट, धर्मपुर, डोईवाला, अन्तर्गत नगर निगम देहरादून के वार्डाें का परीसीमन के सम्बन्ध में प्रकाशित सूचनाओं के क्रम में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई की गई।

नगर निगम के परिसीमन के सम्बन्ध में लगभग 150 से अधिक आपत्तियों पर सुनवाई की गई।विधायक कैन्ट सविता कपूर, राजपुर विधायक खजानदास, पूर्व विधायक राजकुमार, सहित निर्वतमान पार्षद एवं सम्बन्धित क्षेत्र के लोगों द्वारा परिसीमन के सम्बन्ध में आपत्ति रखी गईं।

इस अवसर पर मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल सहित नगर निगम के कार्मिक उपस्थित रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular