spot_img
spot_img
HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली के पावन पर्व की शुभकामनाएं

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने होली को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का पर्व बताते हुए कहा कि उत्तराखंड की होली अपने आप में विशिष्ट पहचान रखती है। होली में बड़े-छोटे का भेद नहीं रहता।

सब एक समान रंगों में सराबोर होकर खुशी व आनंद से होली मनाते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि होली रंगों का त्यौहार है इससे जीवन में खुशी बढ़ती है। होली हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का भी प्रतीक है। होली पर्व के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी के जीवन में खुशहाली की कामना करते हुए प्रदेशवासियों से उमंग एवं आत्मीयता से जुड़े होली के इस पावन पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द व सामाजिक समरसता के साथ मनाने की भी अपील की है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular