HomeUTTARAKHANDमुख्यमंत्री ने लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और...

मुख्यमंत्री ने लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को लमगड़ा क्षेत्र में वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय और हवाई निरीक्षण किया । इस दौरान उन्होंने कहा कि इस साल आग से काफी नुकसान हुआ लेकिन अब वनाग्नि नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष में वानाग्नि से बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन स्थानीय लोगों एवं वन महकमे के प्रयासों से हालत काबू में है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वनाग्नि जैसी स्थितियों से निपटने तथा ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए फायर लाइन बनाए जाने पर कार्य किया जा रहा है तथा पूरे साल का प्लान तैयार किया जा रहा है। वनाग्नि की चपेट में आकर अपनी जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उन्होंने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तथा कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों इसके लिए ठोस प्लान बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कल्याणिका डोल आश्रम के वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में प्रतिभा किया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read