HomeUTTARAKHANDमुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले, क्विज...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले, क्विज कंपीटीशन में रॉबिन जॉन रहे प्रथम विजेता

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। गुरुवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक” में दिनांक 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता हेतु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार ₹5000, द्वितीय पुरस्कार ₹2000 और तृतीय पुरस्कार ₹1000 तय किया गया था।

प्रतियोगिता में दिनांक 03 अप्रैल से 09 अप्रैल 2024 तक प्रतिभागियों ने 2700 कमेन्ट किये। जिनमें 1709 कमेन्ट सही पाये गये। सही पाए जाने वाले 1709 उत्तर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा लकी ड्रॉ के माध्यम से तीन विजेताओं का नाम चयनित किया गया। लकी ड्रा के माध्यम से प्रतियोगिता में प्रथम विजेता श्री रॉबिन जॉन, द्वितीय विजेता सुश्री नन्दिनी रावत और तृतीय विजेता अशोक रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read