HomeUTTARAKHAND‘लोकपर्व हरेला’ के उपलक्ष्य पर आई०टी०बी०पी०, (गौचर) के हिमवीरों ने वृक्षारोपण करके...

‘लोकपर्व हरेला’ के उपलक्ष्य पर आई०टी०बी०पी०, (गौचर) के हिमवीरों ने वृक्षारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश।

(केएस असवाल  गौचर )

जुलाई, 16 गौचर, श्री विरेन्द्र सिंह रावत, सेनानी, 8वीं वाहिनी, आई०टी०बी०पी० के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में, उत्तराखण्ड के प्रसिद्ध ‘लोकपर्व हरेला’ के अवसर पर आई०टी०बी०पी० कैम्प परिसर में धनपुर रेंज केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर के साथ व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण किया गया।

बड़े भू-भाग पर वृक्षारोपण करने के उपरांत सेनानी 8वीं वाहिनी द्वारा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए बताया गया कि पर्यावरण का हम सभी के जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है, पर्यावरण के बिना मानव का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता है। पर्यावरण से ही हमारा अस्तित्व है अर्थात पर्यावरण से ही हम बने है और प्रकृति व पर्यावरण को बचाने का मतलव ही स्वयं को बचाना है। लेकिन बड़ी ही विडंबना की बात है कि आज मानव स्वयं तक ही सीमित रह गया है।

आज आधुनिक युग में मानद दिन दोगुनी व रात चौगुनी गति से जीवन में प्रगति के साथ साथ आज हर मानव आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है। आज इसी व्यक्त्तिगत स्वार्थ के चलते ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है जो कि विश्व समुदाय के लिए बड़ा ही चिंता का विषय है। आज गानव व विज्ञान की प्रगति आसमान को छू रही है परन्तु इसी गति से पर्यावरण को क्षति भी पहुँच रही है।

हमें सामुदायिक तौर पर पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली (Life Style for Environment) का निर्माण करना होगा। बड़े ही गर्व की बात है कि उत्तराखण्ड का यह हरेला पर्व प्रत्येक उत्तराखण्ड के निवासी के जीवन शैली का प्रतिबिंब है, जिसमें हम सभी शांगिल हैं। हमारा यह त्यौहार विश्व समुदाय के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। अंत में सेनानी महोदय द्वारा सभी को ‘लोकपर्व हरेला’ की शुभकामनाएँ दी गई और इस हरेला पर्व का समापन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भा०ति०सी०पु०बल के हिमवीर उपस्थित रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read