HomeUTTARAKHANDमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली...

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामनाये दी

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय देहरादून द्वारा सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को होली की शुभकामना देते हुए राज्य में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रिन्ट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया माध्यमों से लोगों को जागरूक करने की अपील भी की।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नमामि बंसल ने इस दौरान प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि उत्तराखण्ड में 05 लोक सभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए अभी तक 09 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। टिहरी लोक सभा सीट के लिए 02, गढ़वाल लोक सभा सीट के लिए 01, अल्मोड़ा और हरिद्वार लोकसभा सीट के लिए 03-03 नामांकन अभी तक दाखिल हो चुके हैं। सी विजिल एप के माध्यम से आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के 6357 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिन्हें समयबद्ध तरीके से निस्तारित किया गया है। अब तक केरल के बाद उत्तराखण्ड में सी विजिल एप के माध्यम से सबसे अधिक शिकायतों का निस्तारण किया गया है। राज्य के लगभग 60 हजार से अधिक मतदान कार्मिकों के लिए विशेष वेलफेयर ऑफिसर की नियुक्ति की गई है। प्रत्येक बूथ स्तर पर एक हेल्थ प्लान भी तैयार किया जा रहा है। जिसमें मतदान कार्मिकों को किसी भी चिकित्सकीय आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके, इसके लिए निकटवर्ती स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों, जिला चिकित्सालयों और हायर सेंटरों को चिन्हित करते हुए बूथवार हेल्थ प्लान तैयार किया जा रहा है।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि राज्य के 11729 मतदेय स्थलों के लिए 12 हजार से अधिक वाहनों की तैनाती की आवश्कता रहेगी। इसके लिए परिवहन विभाग से संबंधित सभी कार्मिकों के लिए डाक मतपत्र की व्यवस्था की जा रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से एक विशेष पहल की गई है, इसके तहत सभी एआरओ द्वारा संबंधित बीएलओ को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। बीएलओ द्वारा अपने बूथों के मतदाताओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जोड़ा गया है। जनसामान्य के लिए विशेष जानकारी और मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से ये व्हाट्सएप ग्रुप बनाये गये हैं।

यह भी पढ़े: श्री झण्डे जी मेले की भव्यता बढ़ाने पंजाब से पहुंची पैदल संगत

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read