HomeUTTARAKHANDगौचर मैदान में विभिन्न प्रजाति के 20 पौधों रोपण कर पर्यावरण का...

गौचर मैदान में विभिन्न प्रजाति के 20 पौधों रोपण कर पर्यावरण का संदेश

(के एस असवाल गौचर )

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन विभाग के सहयोग से जनकल्याण लोक सेवा समिति व गौरव सैनानी संगठन ने गौचर मैदान में विभिन्न प्रजाति के 20 पौधों रोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया।
जन कल्याण लोक सेवा समिति के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को गौचर मैदान में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में कई शिक्षक शिक्षिकाओं समाजिक कार्यकर्ताओं वन विभाग की धनपुर रेंज के अधिकारियों ने सुराई, आंवला, रीठा, पीपल आदि लगभग 20 पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। इस मौके पर जहां रोपे गए पौधों की देखभाल के लिए ट्री गार्ड लगाए गए वहीं सभी ने शपथ ली कि जब तक पौधे बड़े नहीं हो जाते हैं तब तक इनकी देखभाल पानी देना खरपतवार निकालना हम सबकी जिम्मेदारी होगी। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जनकल्याण लोक सेवा समिति के अध्यक्ष सुनील पंवार,सचिव सुवेदार कुशाल सिंह नेगी,गौरव सैनानी संगठन के अध्यक्ष बीरपाल सिंह नेगी,सचिव मातबर कनवासी,दिलबर सिंह,जनकल्याण लोक सेवा समिति के उपाध्यक्ष अर्जुन नेगी, सुनील शाह, पुष्पा शाह,गिरीश शाह के अलावा इन्दू पंवार, सरिता रावत,नन्दी देवी,दीपा देवी,कोषाध्यक्ष मंजू नेगी,यूथ विंग के अध्यक्ष मनीष कोहली, मीडिया प्रभारी पूर्व सैनिक गोविन्द बिष्ट,महिला विंग की अध्यक्ष बीना देवी,उपाध्यक्ष सरिता भण्डारी,आनन्द कण्डारी,सूर सिंह नेगी,बबली देवी,लक्ष्मी प्रसाद खाली , शिक्षिका गीता चन्द्रा,व्यायाम शिक्षक राजेन्द्र नेगी,रेखा नेगी,सावित्री चौधरी,पप्पू बिष्ट,सभासद बिनीत रावत,कार्तिक पंवार,महांबीर खत्री,प्रमिला पुरोहित,वन दरोगा दिनेश चंद्र डिमरी,संपत सिंह रावत, बबीता रावत, राजकिशोर थपलियाल,वन बीट अधिकारी बिक्रम सिंह, पूजा, रक्षा, बैशाली,विद्या, सावित्री आदि मौजूद रहे।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read