HomeUTTARAKHANDएक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा द्वारा समय-समय पर निर्गत दिशा-निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA), देहरादून के तत्वावधान में 16 जनवरी 2026 को एस.जी.आर.आर. पब्लिक स्कूल पटेल नगर, देहरादून में एक दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालयी छात्र-छात्राओ एवं अध्यापकगणों सहित कुल 600 व्यक्तियों द्वारा सहभागिता की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर आपदा जोखिम न्यूनीकरण, आपात परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया विकसित करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, देहरादून के मास्टर ट्रेनर राजू शाही, मोहित सिंह एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) से दीपक कठैत, इंस्पेक्टर, विक्रम, संदीप, संजय, सतपाल द्वारा प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़ भूस्खलन, युद्ध, आतंकवाद एवं अन्य आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन दूरभाष नंबरों, भूदेव ऐप, सेटेलाइट फोन का उपयोग तथा आपदा प्रबंधन में प्रयुक्त विभिन्न उपकरणों की कार्यप्रणाली के संबंध में व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक जानकारी प्रदान की गई।

प्रधानाचार्या कविता सिंह ने विद्यालयों में इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को नियमित रूप से आयोजित किए जाने के अनुरोध के साथ आज के इस आयोजन हेतु विद्यालय प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी का विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रशिक्षण प्राप्त करने से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों में आपदा के प्रति सजगता एवं आत्मरक्षा की क्षमता विकसित हुई यह भी अवगत कराया गया।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read