HomeUTTAR PRADESHभक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का...

भक्त हनुमान’ की जयंती पर ‘श्रीराम’ के पक्ष में निकला योगी का रोड शो

अमरोहा: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अमरोहा व बागपत में जनसभा की। योगी के निशाने पर कांग्रेस, सपा व बसपा रही। अमरोहा वासियों से योगी ने कंवर सिंह तंवर और लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी की मौजूदगी में बागपत से डॉ. राजकुमार सांगवान को ‘दिल्ली’ भेजने का अनुरोध किया। योगी ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समुदाय विशेष के लिए व्यक्तिगत कानून लाने की बात लिखी है। इसके जरिये कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करके तालिबानी शासन लाना चाहती है।

आतंकियों के मुकदमे वापस लेकर सपा ने बेशर्मी की हद पार कर दी
योगी आदित्यनाथ ने अमरोहा में कहा कि कांग्रेस के समय आतंकी वारदात होती थी तो यह कानों में तेल डालकर सो जाते थे। कहते थे कि हम देख रहे हैं, देखेंगे और आतंकी वारदात कर देता था। समाजवादी पार्टी ने तो बेशर्मी की हदें पार कर दीं। जिन लोगों ने अयोध्या के राम जन्मभूमि व काशी में संकट मोचन मंदिर पर हमला किया था, उन आतंकियों के मुकदमों को सपा ने वापस लेने का दुस्साहस किया, लेकिन न्यायपालिका ने सपा के इस मंशा को पूरा नहीं होने दिया। कोर्ट ने सपा पर तीखी टिप्पणी की थी कि आज आतंकियों के मुकदमे वापस ले रहे हो औऱ कल बेशर्मी के साथ इन्हें पद्म पुरस्कार से नवाजकर देश की जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करोगे। न्यायपालिका यह नहीं होने देगी। सीएम योगी ने कहा कि भाजपा विकास की बात करती है। हम अमरोहा को गंगा एक्सप्रेसवे से जोड़ रहे हैं। अब डेढ़ घंटे में दिल्ली, चार घंटे में लखनऊ व छह घंटे में प्रयागराज जा सकते हैं। सीएम ने आरोप लगाया कि जब कल्याण सिंह का देहांत हुआ तो सपा के लोग गए भी नहीं। अमरोहा के सांसद पर हमलावर योगी ने कहा कि आपके सांसद ने पहले हाथी का सहारा लिया, चर-खा लिया तो अब हाथ का सहारा लेकर आ रहा है। यह रहेंगे और खाएंगे भारत का, लेकिन भारत मां की जयकार नहीं करेंगे, ऐसा नहीं हो सकता है।

शरिया कानून के जरिये देश में तालिबानी शासन लाना चाहती है कांग्रेस
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में समुदाय विशेष के लिए व्यक्तिगत कानून लाने की बात लिखी है। इसके जरिये कांग्रेस देश में शरिया कानून लागू करके तालिबानी शासन लाना चाहती है। यह बात साफ करती है कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के लोग बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान के लिए खतरा हैं। सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेसी और सहयोगी दलों के रूप में आए इंडी गठबंधन वालों ने देश के साथ गद्दारी किया है और फिर गद्दारी करने के लिए यह झूठे घोषणा पत्र के साथ आए हैं। ये कहते हैं कि हम एक झटके में गरीबी मिटा देंगे जबकि वह आपकी संपत्ति और बेटियों-माताओं के गहने जब्त करने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि गरीबी का जो नारा दादी इंदिरा ने दिया, तोते की तरह वही रट पोता भी लगाए बैठा है। जब देश की जनता ने सत्ता से बेदखल कर दिया तो फिर से इन्हें गरीबी हटाने की बात याद आती है। कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का संपत्ति हड़पने का पुराना इतिहास रहा है। यह अपने लिये जीते हैं। समाजवादी पार्टी ने टिकट अपने ही परिवार में बांट दिए। योगी ने कहा कि वोट गलत जगह जाएगा तो आतंकवाद और माफिया राज फिर से लौटकर आएगा।

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read