Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH‘अमित शाह के रास्ते का कांटा हैं योगी, उनको हटाने का…’…, लखनऊ...

‘अमित शाह के रास्ते का कांटा हैं योगी, उनको हटाने का…’…, लखनऊ में केजरीवाल का बड़ा हमला

fok-media-samman-samaroh

लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के बीच दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) लखनऊ पहुंचे। यहां पर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वगात किया। वहीं, दोनों नेताओं ने लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय एक साथ प्रेस वार्ता की और भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

लखनऊ में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि आज लखनऊ में मैं यूपी के मतदाताओं से भारत गठबंधन को वोट देने का अनुरोध करने आया हूं। मैं चार मुद्दों पर बात करना चाहता हूं। पहला, इस चुनाव में पीएम मोदी अमित शाह को पीएम बनाने के लिए वोट मांग रहे हैं। दूसरा, अगर बीजेपी सत्ता में आई तो सीएम योगी आदित्यनाथ को 2-3 महीने के अंदर उनके पद से हटा दिया जाएगा। तीसरा, वे संविधान बदलने जा रहे हैं और एससी, एसटी का आरक्षण हटा दिया जाएगा। चौथा, 4 जून को इंडिया गठबंधन सत्ता में आ रहा है।

केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा, ‘पीएम मोदी 17 सितंबर 2025 को 75 साल के हो जाएंगे। पीएम मोदी ने अमित शाह को अपना उत्तराधिकारी बनाने और 17 सितंबर 2025 को पीएम बनाने का फैसला किया है…पीएम मोदी ने अभी तक नहीं कहा है कि वह 75 साल के बाद रिटायर नहीं होंगे, ये नियम खुद पीएम मोदी ने बनाया है और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो इस नियम का पालन करेंगे।’

दिल्ली के सीएम (Arvind Kejriwal) ने दावा किया कि मोदी जी ने तय कर लिया अगले साल 17 सिंतंबर को अमित शाह जी को पीएम बनायेंगे। इन लोगों ने शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और वसुंघरा राजे को हटा दिया, इन लोगों ने योगी जी हटाने का मन बना लिया, क्योंकि वह ही अमित शाह के रास्ते का कांटा हैं।’

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular