HomeUTTAR PRADESHYogi Government:अब यूपी में योगी सरकार ढाबों और रेस्तरां पर मालिक का...

Yogi Government:अब यूपी में योगी सरकार ढाबों और रेस्तरां पर मालिक का नाम-पता लिखने के लिए बदलेगी कानून  

Yogi Government:अब यूपी में योगी सरकार ढाबों और रेस्तरां पर मालिक का नाम-पता लिखने के लिए बदलेगी कानून

Yogi Government: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट(थोक व पेशाब आदि), गंदी चीजों की मिलावट करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई करने के साथ ही खाद्य सुरक्षा ए‌वं मानक अधिनियम (कानून) में बदलाव कर कड़े प्रावधान शामिल करने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही कहा है कि ढाबों, रेस्टोरेंट की सघन जांच की जाए। इनमें रसोई समेत सभी स्थानों पर सीसीटीवी लगवाए जाएं और ढाबों-रेस्टोरेंट में मालिक का नाम-पता लिखना अनिवार्य किया जाए।

विभिन्न घटनाओं को संज्ञान लेते हुए उच्च स्तरीय की बैठक

मुख्यमंत्री ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में घटीं ऐसी घटनाओं का संज्ञान लेते हुए मंगलवार को उच्च स्तरीय बैठक में ये निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी होटलों, ढाबों, रेस्टोरेंट आदि संबंधित प्रतिष्ठानों की गहन जांच, कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन करने के भी निर्देश दिए हैं।

साथ ही आमजन की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए नियमों में जरूरत के अनुसार संशोधन के भी निर्देश दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि खान-पान के प्रतिष्ठानों पर संचालक, प्रोपराइटर, मैनेजर आदि के नाम और पता प्रमुखता से डिस्प्ले किए जाने चहिए।

इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में आवश्यकतानुसार संशोधन भी किया जाए।

ऐसी घटनाएं विभत्स कतई बर्दाश्त नहीं

हाल के दिनों में देश के विभिन्न क्षेत्रों में जूस, दाल और रोटी जैसी खान-पान की वस्तुओं में मानव अपशिष्ट(थूक व पेशाब) अखाद्य, गंदी चीजों की मिलावट की घटनाएं देखने को मिली हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसी घटनाएं वीभत्स हैं और आम आदमी के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने वाली हैं।

ऐसे कुत्सित प्रयास कतई स्वीकार नहीं किया जा सकते। उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए ठोस प्रबंध किए जाने आवश्यक हैं।

एफएसडीए व पुलिस चलाएगी प्रदेश व्यापी सघन अभियान

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ऐसे ढाबों, रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों की जांच की जानी जरूरी है।

प्रदेशव्यापी सघन अभियान चलाकर इन प्रतिष्ठानों के संचालक सहित वहां कार्यरत सभी कर्मचारियों का सत्यापन किया जाए।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, पुलिस व स्थानीय प्रशासन संयुक्त टीम द्वारा यह कार्यवाही शीघ्रता से सम्पन्न कराई जाए।

रसोईं और अन्य हिस्सों में भी लगाएं सीसीटीवी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि ढाबे, होटलों, रेस्टोरेंट आदि खान-पान के प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी की व्यवस्था हो।

न केवल ग्राहकों के बैठने के स्थान पर बल्कि प्रतिष्ठान के अन्य हिस्सों जैसे रसोईं आदि को भी सीसीटीवी से कवर होना चाहिए।

यह सुनिश्चित किया जाए कि हर प्रतिष्ठान संचालक सीसीटीवी की फीड को सुरक्षित रखेगा और आवश्यकता पड़ने पर पुलिस, स्थानीय प्रशासन को उपलब्ध कराएगा।

खान पान के केंद्रों पर साफ-सफाई होनी चाहिए। यह सुनिश्चित किया जाए कि खाद्य पदार्थों को तैयार करने तथा सर्विस के समय संबंधित व्यक्ति मास्क-ग्लव्स का उपयोग जरूर करें, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

सख्त किए जाएं नियम

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि आमजन के स्वास्थ्य हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।

ऐसा प्रयास करने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाए। खाद्य पदार्थों को बनाने, बेचने अथवा अन्य संबंधित गतिविधियों से जुड़े नियमों को व्यवहारिकता का ध्यान रखते हुए और सख्त किया जाए। नियमों की अवहेलना पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read