HomeUTTAR PRADESH36.51 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार

36.51 करोड़ पौधरोपण के बाद अब वानिकी नववर्ष मनाएगी योगी सरकार

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) वनों के सृजन-संरक्षण पर और तेजी से कदम बढ़ा रही है। यूपी में वृहद रूप से एक दिन (20 जुलाई) में 36.51 करोड़ पौधरोपण सफलतापूर्वक करने के बाद योगी सरकार वानिकी नववर्ष (Forestry New Year) भी मनाएगी। इसके तहत पहली अक्टूबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित प्लूटो हॉल में राज्य स्तरीय आयोजन होगा। 2023-24 में स्थापित विशिष्ट वनों और उपलब्धियों से संबंधित बुकलेट का भी विमोचन होगा। साथ ही पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम भी अभी ही घोषित की जाएगी। बहराइच से पकड़े गए दो भेड़ियों को लखनऊ चिड़ियाघर लाया गया था। वे यहां क्वारंटीन थे, जिन्हें अब बाड़े में छोड़ा जाएगा।

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024 की मिशन टीम को काम का मिलेगा पुरस्कार

पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान- 2024 को सफल बनाने वाली मिशन टीम का सम्मान भी किया जाएगा तो वहीं योगी सरकार के मार्गदर्शन में विभाग ने अगले वर्ष की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके तहत पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान 2025 के लिए मिशन टीम के गठन की घोषणा होगी।

वर्ष 2024-25 के लिए नवगठित मिशन टीम को बेटन हस्तांतरित किया जाएगा। उप्र कैंपा वेबसाइट का भी उद्घाटन होगा। साथ ही वानिकी वर्ष 2023-24 (Forestry New Year) में स्थापित विशिष्ट वनों से संबंधित बुकलेट व इस वर्ष में प्राप्त उपलब्धियों पर बुकलेट का विमोचन भी होगा।

समस्त प्रभागों में विभागीय कर्मचारियों व आमजन को किया जाएगा जागरूक

लखनऊ स्थित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वानिकी (Forestry New Year) नववर्ष 2023-24 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

एक दिन में 36.51 करोड़ पौधे लगाकर योगी सरकार ने रच चुकी है इतिहास

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read