Friday, May 8, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHWrestling: गोवर्धन पूजा के मौके पर पहलवानों ने की जोर आजमाइश,सांसद ने...

Wrestling: गोवर्धन पूजा के मौके पर पहलवानों ने की जोर आजमाइश,सांसद ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया शुभारम्भ 

fok-media-samman-samaroh

Wrestling: गोवर्धन पूजा के मौके पर पहलवानों ने की जोर आजमाइश,सांसद ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया शुभारम्भ

Wrestling: कुशीनगर जनपद के कसया में ब्लाक भैंसहा ग्राम पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में गोवर्धन पूजा के मौके पर शनिवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई।

इसमें गोरखपुर , देवरिया, आजमगढ़, पडरौना, महराजगंज व बस्ती के पहलवानों ने जोर आजमाइश की।

शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे व नगर पालिका कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल ने फीता काटकर व पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया।

सांसद दुबे ने कहा कि हार जीत दोनों एक सिक्के के दो पहलू हैं , जनता हारने वाले का भी सम्मान करती है।

सांसद ने पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया शुभारम्भ

कुश्ती को जिंदा रखने का प्रयास चल रहा है। जिले के हर क्षेत्र में कुश्ती का आयोजन किया जाता है।

अखाड़े पर रोमांचक कुश्ती का प्रदर्शन करते हुए अमन पडरौना ने सागर साखोपार, हसमुद्दीन कसलटोला ने लक्की यादव सिहोरवा को, आलोक सिहोरवा ने पवन कुमार जिगनी राजा को आसमान दिखाया।

सचिन यादव सिहोरावा ने अलीशेर अली भीसवां को ,अभिषेक एकडेरवा ने हरिकेश हजरिया को पटखनी दी।

जाकिर पतया ने जमुना कटया को आसमान दिखाया। रामू मुरीकटवा व राहुल एकडेरवा की कुश्ती बराबरी पर रही।

कुश्ती कोच बस्ती राघवेंद्र यादव ने भी अखाड़े का शोभा बढ़ाया।कमेंट्री विजय यादव ने किया।

निर्णायक की भूमिका ध्रुव नारायण गौड़ व गुलाब यादव ने निभाया।

इस मौके पर ओमप्रकाश जायसवाल, विनोद गिरी, प्रमिल गुप्ता, सुमित त्रिपाठी, प्रधान प्रतिनिधि सुधाकर राय,आदित्य मिश्रा,चंद्र शेखर सिंह, गौरी शंकर सिंह,

दुर्गेश तिवारी विनोद कुमार यादव,सवरू सिंह, प्रमोद वर्मा, रवि राय, योगेन्द्र यादव, नन्हे सिंह, अनिल सिंह, सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular