HomeUTTAR PRADESHWedding: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने प्रेमी...

Wedding: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने प्रेमी को मिलाया फोन,और फिर.. 

Wedding: सामूहिक विवाह कार्यक्रम में दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने प्रेमी को मिलाया फोन,और फिर..

Wedding: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है. ऐसे में आए दिन दूल्हा-दुल्हन और उनके परिवार से जुड़ी कई समस्याएं सामने आ रही हैं.

ऐसा ही कुछ हुआ यूपी के हमीरपुर जिले में. यहां सामूहिक विवाह कार्यक्रम चल रहा था. इस कार्यक्रम में कई जोड़े शामिल हुए। शादी की तैयारियां जोरों पर थीं.

सभी के परिवार वाले भी काफी खुश नजर आ रहे थे, लेकिन अचानक एक कपल के बीच बातचीत शुरू हो गई. चर्चा का कारण कोई और नहीं बल्कि दुल्हन और उसका प्रेमी था। दूल्हे के सामने ही दुल्हन ने प्रेमी को फोन कर मंडप में बुलाया.

साथ ही दूल्हे से शादी करने से इनकार कर दिया. लेकिन प्रेमी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर पत्नी का मूड बदल गया. लड़की को दूल्हे से शादी करने के लिए मजबूर किया गया।

यह मामला तीन दिन पुराना बताया जा रहा है. मिली जानकारी के मुताबिक, भरुआ सुमेरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की की शादी कुरारा के एक गांव के युवक से होने वाली थी.

गाजे-बाजे की धुन पर बारात तपोभूमि पहुंची। यहां रात 10 बजे सामूहिक वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन को बुलाया गया।

जैसे ही दुल्हन ने दूल्हे को देखा तो उसने वरमाला पहनने से इनकार कर दिया. दुल्हन ने दूल्हे के सामने अपने प्रेमी को बुलाया.

दुल्हन का फैसला सुनकर हर कोई हैरान रह गया। इस खबर से शादी में सनसनी मच गया.

हालांकि दुल्हन की ये जिद ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई लेकिन प्रेमी ने जो जवाब दिया उसे सुनकर दुल्हन का मूड बदल गया. तब तक मामला थाने तक पहुंच चुका था।

दुल्हन के परिवार ने पुलिस के साथ मिलकर थाने में दूल्हा-दुल्हन को समझाया, जिसके बाद दोनों शादी करने के लिए राजी हो गए.

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read