उत्तर भारत में बारिश से मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। यूपी के कई इलाकों में इन दिनों बरसात (Rain) हो रही है, जबकि मौसम विभाग (Weather Department) ने फिर से तीन दिनों की बारिश, आंधी तूफान और ओले का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग (Weather Department) ने बताया कि यूपी समेत कई राज्यों में 13-15 अप्रैल के बीच झमाझम बारिश (Heavy Rain) होने जा रही है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी और आंधी तूफान व बिजली कड़कने की भी आशंका है। ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, उत्तर पश्चिम भारत (North West India) में 13-15 अप्रैल के बीच बारिश और अन्य गतिविधियां देखने को मिलने वाली हैं। इसके अलावा, मध्य भारत में भी 11-12 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश होगी।
पिछले 24 घंटे में मध्य प्रदेश, विदर्भ में ओले गिरे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, अरुणाचल प्रदेश, विदर्भ, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, झारखंड समेत कई राज्यों में हल्की से मध्यम बरसात रिकॉर्ड की गई। वहीं, मौसम विभाग (Weather Department) का पूर्वानुमान है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र में 11-13 अप्रैल, मध्य प्रदेश में 11 और 12 अप्रैल को बारिश होने जा रही है। इसके अलावा, आंधी तूफान की भी चेतावनी जारी की गई है।
वहीं, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, बिहार, अंडमान और निकोबार में भी 11-13 अप्रैल को हल्की से मध्यम बरसात होगी। वहीं, तेलंगाना, केरल, माहे, इंटीरियर कर्नाटक में अगले सात दिनों तक बारिश होने जा रही है। मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा में 11-12 अप्रैल को ओले गिरने जा रहे हैं।




