HomeUTTAR PRADESHVigilance team:रिश्वत लेने के आरोप  में रजिस्टार कानूनगो व मछुआ संघ के...

Vigilance team:रिश्वत लेने के आरोप  में रजिस्टार कानूनगो व मछुआ संघ के तहसील अध्यक्ष को विजिलेंस टीम ने धरदबोचा 

Vigilance team:रिश्वत लेने के आरोप  में रजिस्टार कानूनगो व मछुआ संघ के तहसील अध्यक्ष को विजिलेंस टीम ने धरदबोचा 

Vigilance team: कुशीनगर जनपद के कप्तानगंज थाना के बगल स्थानीय तहसील में रिश्वत लेने के आरोप में आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ने गयी।

विजिलेंस टीम गोरखपुर को मंगलवार को तहसील के लेखपालों के विरोध का कड़ा सामना करना पड़ा,धर पकड़, खींचतान और आरोप प्रत्यारोप के बाद हंगामा होने पर पहुंचे कप्तानगंज थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह टीम आरोपी रजिस्टार कानूनगो व मछुआ संघ के तहसील अध्यक्ष को पकड़कर कप्तानगंज थाने और बाद में गोरखपुर लेकर चली गयी।

जानकारी के अनुसार कप्तानगंज ब्लाक के मुजडीहा निवासी हीरा साहनी द्वारा पोखरी नीलामी में रजिस्ट्रार कानूनगो शिव कुमार गुप्ता द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत विजिलेंस विभाग गोरखपुर को की गई थी,

जिसको संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह मय टीम ,सतर्कता विभाग के लोगों के साथ कप्तानगंज तहसील में छापामारी की, जिसमें आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो, और मछुआ प्रतिनिधि को रुपये के साथ पकड़े, जिस पर लेखपालों द्वारा कड़ा विरोध किया गया, और काफी ड्रामा हुआ।

जिसमें लेखपालों व विजिलेंस टीम में काफी नोक झोंक हुई। मौके पर उपजिलाधिकारी कप्तानगंज योगेश्वर सिंह और तहसील प्रशासन के अलावा प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज धनवीर सिंह के हस्तक्षेप के बाद टीम ने उक्त आरोपी रजिस्ट्रार कानूनगो व मछुआ संघ के अध्यक्ष राजेश साहनी को बरामद रुपए के साथ अपने हिरासत में ले लिया,

विजिलेंस टीम आरोपियों को लेकर गोरखपुर हुई रवाना

तथा अपने साथ लेकर कप्तानगंज थाने चले गये। कुछ घंटे बाद विजिलेंस टीम आरोपियों को लेकर गोरखपुर चली गई।

थाने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी कुंदन सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज धनवीर सिंह ने बताया कि विजिलेंस टीम गोरखपुर को रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी।

तहसील में हंगामा शांत कराकर काफी प्रयास के बाद आरोपी विजिलेंस टीम को सौंपे गए हैं।

इस संबंध में विजिलेंस टीम प्रभारी से दूरभाष पर जानकारी नहीं मिली। यह प्रकरण कस्बे में चर्चा का विषय बना रहा।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read