Sunday, May 3, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHVidhaan se samaadhaan: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, क द्वारा "विधान से समाधान"...

Vidhaan se samaadhaan: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, क द्वारा “विधान से समाधान” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

fok-media-samman-samaroh

Vidhaan se samaadhaan: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, क द्वारा “विधान से समाधान” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

vidhaan se samaadhaan: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राष्ट्रीय महिला आयोग के आदेशानुसार तथा जिला जज सुशील कुमार शशि के निर्देशन में व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के तत्वाधान में अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी द्वारा कुशीनगर जिले के कसया ब्लाक में “विधान से समाधान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर जिला जज/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी व ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर रविकुमार रंजन द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओ के हितार्थ विधिक जागरूकता फैलाना है।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य-

1-महिलाओं से सम्बन्धित विभिन्न कानूनों के तहत प्रदान किये गये बुनियादी कानूनी अधिकारों और उपायों के बारे में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना, जिससे उन्हें वास्तविक जीवन स्थितियों में चुनौतियों का सामना करने के लिये उपयुक्त बनाया जा सके।

2-ब्लॉक स्तर पर महिलाओं को विभिन्न अपराधों के मामलों में निवारण हेतु स्थानीय सक्षम अधिकारियों से सम्पर्क करने के सम्बन्ध में जागरूक करना है।

यह भी पढ़ें : Mishan shakti:महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत किया गया शिविर का अयोजन

3-महिलाओं को उनकी शिकायतों के निवारण के लिये उपलब्ध विभिन्न चैनलों यानी एनसीडब्ल्यू, नालसा, पुलिस, कार्यपालिका, न्यायपालिका और गैर सरकारी संगठनों से सम्पर्क करने और उनका उपयोग करने की प्रक्रिया समझाना।

4-ब्लॉक स्तर पर महिलाओं के बीच कानूनी साक्षरता सुनिश्चित करना ताकि वे अन्याय को पहचान सकें और अपने अधिकारों का लाभ उठा सकें।

5-कौशल विकास के साथ-साथ वित्तीय स्वतंत्रता तथा महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओं के विषय में महिलाओं को जागरूक करना।

अपर जिला जज/सचिव, ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारी तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा नियुक्त रिर्सोस पर्सन ओमप्रकाश पाण्डेय (अधिवक्ता) व सुमन सिंह (अधिवक्ता) ने भी इस कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को जानकारी दी।

इस कार्यक्रम उपस्थित 60 महिलाओं को एक बैग, बैग में एक पैड और रिनाल्ड की पेन तथा लंच पैकेट भी दिया गया।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular