HomeUTTAR PRADESHVaccination: डीएम ने खुरपका मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हरी झंडी...

Vaccination: डीएम ने खुरपका मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर सचल वाहनों को किया रवाना

Vaccination: डीएम ने खुरपका मुंहपका रोग टीकाकरण अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर सचल वाहनों को किया रवाना

गठित टीमें घर घर पहुँचकर पशुपालको की मौजूदगी में करेंगी पशुओ के रजिस्ट्रेशन व निःशुल्क टीकाकरण

Vaccination: जनपद में राष्टीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत खुरपका मुहपका रोग (एफ०एम०डी०) टीकाकरण का पाचवा चरण दिनांक 23-12-2024 से दिनांक 05-02-2025 तक 45 दिनो का अभियान का जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने हरी झंडी दिखाकर कलेक्ट्रेट परिसर से बहुउद्देशीय सचल वाहनों को रवाना किया।

उक्त अभियान के अंतर्गत पशुपालन विभाग द्वारा उक्त अभियान को सुचारू रूप से संचालन हेतु जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी डा० विद्याराम वर्मा, उप मुख्य पशुचिकित्साधिकारी सदर पडरौना होगें।

इसके साथ ही जनपद मे 14 विकास खण्ड स्तर पर विकास खण्ड स्तरीय पशुचिकित्साधिकारी विकास खण्ड के नोडल अधिकारी होगें। अभियान के दृष्टिगत विकास खण्ड स्तरीय टीमो का गठन किया गया है।

जिसमे 01 पशुचिकित्साधिकारी 01 पशुधन प्रसार अधिकारी 01 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तथा 02 स्थानीय पैरावेट शामिल है।

उपरोक्त गठित टीमे पशुपालको के घर घर पहुँचकर पशुपालको की मौजूदगी में उनके पशुओ के रजिस्ट्रेशन कर निःशुल्क टीकाकरण करेगी तथा स्पॉट पर ही भारत पशुधन एप पर टीकाकरण की सूचना अपलोड करेगी।

अभियान के तैयारियो के सम्बन्ध मे उन्होंने बताया की 20वीं पशुगणना के अनुसार जनपद मे 165224 गोवंश तथा 170194 महिषवंश कुल 335418 पशु है जिनका टीकाकरण किया जाना है।

जनपद को तीन लाख एक हजार नौ सौ (301900) डोज वैक्सीन की आपूर्ति की जा चुकी है।

अतः जनपद के समस्त पशुपालक गण से अपील है की उक्त अभियान अन्तर्गत अपने-अपने पशुओ को खुरपका मुहपका रोग (एफ०एम०डी०) टीकाकरण कराने का कष्ट करें।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read