HomeUTTAR PRADESHUP News: यूपी के झांसी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, मुठभेड़...

UP News: यूपी के झांसी में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली, मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश पकड़ा गया.

यूपी समाचार: यूपी के झांसी में पुलिस को एक चर्चित हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल हुई और 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य शूटर हुसैन उर्फ ​​खड्डा को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से न्यू जेडीए कॉलोनी, मुस्तारा रोड के पास की। पुलिस के मुताबिक, घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने फायरिंग की, जिसके जवाब में हुसैन के बाएं पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी जितेंद्र उर्फ ​​जीतू यादव भाग निकला.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अवैध पिस्तौल, कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं.

पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को मैड किचन रेस्टोरेंट में प्रॉपर्टी कारोबारी संजय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते अजय यादव और धर्मेंद्र सिंह परिहार ने सुपारी देकर हत्या की साजिश रची थी. आरोपी हुसैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर संजय सिंह की रेकी की और रेस्टोरेंट में नजदीक से उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें: UP News: यूपी के हरदोई में बेटे ने लगाई फांसी, सदमे में मां ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, दोनों की मौत

इस मामले में अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस ने फरार आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा करते हुए अग्रिम कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read