Friday, April 24, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESH567 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

567 पेटी अवैध शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

fok-media-samman-samaroh

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश में जनपद बुलंदशहर पुलिस ने 567 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब (Illegal Liquor) के साथ दो तस्करों को रविवार को गिरफ्तार किया। बरामद की गयी शराब की कीमत लगभग 60 लाख रुपये बतायी जा रही है।

जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत आज स्वाट टीम देहात व थाना अरनिया पुलिस ने एक सूचना के आधार पर चेकिंग के दौरान दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध अंग्रेजी शराब (Illegal Liquor) की 567 पेटी बरामद की गयी।

पुलिस ने दोनों अपराधियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पंजाब प्रांत के जनपद तरनताल स्थित थाना गोविंदवाल साहिब क्षेत्र के ग्राम खंडूरी निवासी साहिब सिंह एवं मंदीप के रूप में हुआ है।

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular