Saturday, May 23, 2026
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
HomeUTTAR PRADESHTravel: अभाविप की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा पहुंची कुशीनगर, प्रतिनिधियों का हुआ भव्य...

Travel: अभाविप की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा पहुंची कुशीनगर, प्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत 

fok-media-samman-samaroh

Travel: अभाविप की राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा पहुंची कुशीनगर, प्रतिनिधियों का हुआ भव्य स्वागत

Travel: ( कम्प्यूटर जगत ) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर-राज्य छात्र जीवन दर्शन (सील) के अंतर्गत राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025′ में पूर्वोत्तर राज्यों से आने वाले सभी छात्र-छात्राओं का कुशीनगर में भव्य स्वागत किया गया।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अंतर्राज्यीय छात्र जीवन दर्शन (सील) के अंतर्गत ‘राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025’ बीते 22 जनवरी को गुवाहाटी से प्रारंभ हुई थी।

यात्रा चौथे दिन शनिवार को कुशीनगर पहुंची, जहां पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी की अगुवाई में प्रतिनिधियों का स्वागत किया गया।

पूर्वोत्तर राज्यों के 29 सील प्रतिनिधियों ने कुशीनगर बौद्ध से जुड़े दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। उत्खनित पुरावशेषों व बुद्ध प्रतिमा का दर्शन किया।

प्रतिनिधियों में शामिल प्रांत कार्यालय मंत्री शंकर क्षेत्रीय ने बताया कि प्रतिनिधियों ने गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में भ्रमण कर चुके हैं। गीता प्रेस का भ्रमण किया जाएगा।

प्रतिनिधियों में 13 छात्राएं व 16 छात्र शामिल हैं। ये पूर्वोत्तर के असम, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम व अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले हैं। पूरे देश में भ्रमण के लिए कुल आठ समूह बनाए गए हैं। यह चौथा समूह है।

भ्रमण के उपरांत प्रतिनिधियों को सूक्ष्म जलपान लक्ष्मी पैलेस में कराया गया। जहां बिरला धर्मशाल के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार तिवारी ने उन्हें संबोधित किया।

डा. निगम मौर्य ने सभी प्रतिनिधियों का परिचय कराया। यात्रा का समापन भ्रमण के बाद 13 फरवरी को गुवाहाटी में होगा।

इस मौके पर पुण्य प्रकाश तिवारी, अजीत सिंह समेत तमाम गणमान्य लोग मौजूद थे।

 

 

*अन्य बड़ी खबरों के लिए समाचार लाइव के होम पेज पर जाएं
----------------------------------------------------------------
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -free website builder
- Advertisment -free website builder

Latest Post

Most Popular