HomeUTTAR PRADESHTransfer:जिलाधिकारी ने चार उप जिला अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Transfer:जिलाधिकारी ने चार उप जिला अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Transfer:जिलाधिकारी ने चार उप जिला अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में किया बदलाव

Transfer: जिलाधिकारी कुशीनगर विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए जिले के चार उपजिलाधिकारियों (एसडीएम) के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया है।

इस तबादला में तमकुहीराज, कप्तानगंज, हाटा और खड्डा तहसील के एसडीएम प्रभावित हुए हैं।

नई तैनाती के क्रम में तमकुहीराज के एसडीएम विकास चंद को कप्तानगंज तहसील का प्रभार , कप्तानगंज से एसडीएम योगेश्वर सिंह को हाटा तहसील में स्थानांतरित किया गया है।

हाटा के वर्तमान एसडीएम प्रभाकर सिंह को खड्डा तहसील का नया प्रभारी बनाया गया है, जबकि खड्डा के एसडीएम ऋषभ पुण्डीर को तमकुहीराज तहसील की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, यह सभी स्थानांतरण नियमानुसार स्थापित प्रक्रिया के तहत किए गए हैं।

इस फेरबदल से प्रशासनिक कार्यों में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read