HomeUTTAR PRADESHहोटल से तीन सट्टेबाज गिरफ्तार, 19 लाख बरामद

होटल से तीन सट्टेबाज गिरफ्तार, 19 लाख बरामद

कानपुर: आईपीएल में सट्टेबाजी करने वाले तीन लोगों (Bookies) को क्राइम ब्रांच की टीम ने हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र स्थित एक होटल से गिरफ्तार किया है। सट्टेबाजों (Bookies) के कब्जे से 19 लाख रुपये बरामद हुआ है।

अपर पुलिस उपायुक्त मनीष सोनकर ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गये सटोरियों में राहुल उर्फ मुदित, सुमित गुप्ता, सुमित आनंद उर्फ सूमों है। मौके से एक सट्टाबाज भागने में कामयाब रहा।

पकड़े गए सट्टेबाज (Bookies)  के पास से कुल 19 लाख कैश मिला हैं। ये पैसा भारत के बाहर से इनके बैंक खाते में आता था। पूछताछ में इन लोगों ने बताया है कि शहर के अलग-अलग होटलों से सट्टेबाजी (Bookies)  कर रहे थे और रोज के रोज अपने अन्य सदस्यों से हिसाब करते थे। इसमें अन्य जानकारी अभी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हरबंश मोहाल थाना क्षेत्र में मालरोड स्थित एक होटल में बीते काफी दिनों से सट्टे का काला कारोबार चलने की सूचनाएं मिल रही थी। इसके खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया था।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read