HomeUTTAR PRADESHनिर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत गिरी, मलबे में दबे आठ मजदूर, दो की...

निर्माणाधीन रिसॉर्ट की छत गिरी, मलबे में दबे आठ मजदूर, दो की मौत

लखनऊ: सीतापुर मार्ग पर स्थित एक रिसॉर्ट (Resort) में शुक्रवार देर रात को निर्माण के दौरान बल्ली गिरने से छत भी गिर गई जिसके नीचे आठ श्रमिक दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए हैं। जबकि दो लोगो की मलबे में दबकर मौत हो गई।

कोतवाली देहात के गजपतिपुर गांव में बहराइच सीतापुर मार्ग पर एक रिसॉर्ट (Resort) स्थित है। यह होटल जिले के डॉक्टर अनिल केडिया का है। होटल में इस समय एक हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां पर लखनऊ से छत ढलाई के लिए मशीन लेकर लोगों ने बताया कि छत ढलान के दौरान एक बल्ली गिरी।

इसके बाद छत गिर गई। जिसके नीचे कोतवाली देहात के चेतरा सबलापुर निवासी राहुल वर्मा, श्रावस्ती जिले के उत्तमापुर निवासी राहुल समेत आठ लोग दब गए। किसी तरह छह श्रमिक बाहर निकाले गए।

सभी को अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। देर रात तक रेस्क्यू जारी रहा। इस हादसे में घायल हुए 9 श्रमिको का इलाज चल रहा है। कोतवाल देहात वीके मिश्रा ने बताया कि मलबे में रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम शहनवाजपुर निवासी श्रमिक सलीम और जोगेंद्र की दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा, एसडीएम महसी और सीओ सिटी राजीव सिसोदिया आदि ने पहुंचकर जांच की है।

यह भी पढ़े: यूपी की भावी पीढ़ी को मिलेगा स्वच्छ वातावरण, नगर विकास विभाग व NGO के बीच हुआ करार

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
Santosh Singh is owner and cheif editor of Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact him at samacharlive.in@gmail.com chaeck more https://www.samacharlive.in/author-santosh-singh
- Advertisment -spot_img

Must Read