HomeUTTAR PRADESHपांच अप्रैल से लखनऊ में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार

पांच अप्रैल से लखनऊ में सजेगा बागेश्वर धाम का दरबार

लखनऊ: अखिल भारतीय श्रीराम नाम जागरण मंच के संरक्षक राजन त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ के वृंदावन कालोनी के विशालकाय मैदान में 05 अप्रैल से 09 अप्रैल तक बागेश्वर धाम सरकार कहे जाने वाले धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज (Dhirendra Shastri ) श्रीराम कथा कहेंगे।

श्रीराम कथा के संबंध में राजन त्रिवेदी ने कहा कि लखनऊ का क्षेत्र अवध में आता है। अवध के राजा प्रभु श्रीराम है और अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बनने से हमारे सभी लोगों में हर्ष का माहौल है। श्रीराम भक्त बेहद प्रसन्न है। मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन को सुबह से ही भीड़ उमड़ पड़ रही है।

उन्होंने कहा कि लखनऊ के लोग श्रीराम कथा सुनने के लिए अवश्य पधारें। कथा कराने के लिए एक समिति बनायी गयी है। इसके अतिरिक्त सेवादार के रुप में लखनऊ के प्रमुख उद्यमी, व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग, महिलाएं, शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी भूमिका निभायेंगे। श्रीराम कथा के लिए प्रबंधन की बैठकें हो गयी है। सभी सेवादार को उनसे जुड़े कार्य बताये गये हैं।

दूसरे स्थानों व जनपदों से आने वाले श्रीराम भक्तों के लिए उन्होंने कहा कि श्रीराम कथा सुनने के बाद प्रसाद लेकर सभी घर जायेंगे। इसमें प्रतिदिन सुबह और शाम रसोई का संचालन किया जायेगा। एक अनुमान के अनुसार करीब एक लाख लोगों के श्रीराम कथा सुनने के लिए पहुंचने का अनुमान है।

 

Santosh Singhhttps://www.samacharlive.in
Santosh Singh is an author and news content contributor at Samachar Live, an independent Hindi news and information website. He is involved in researching, preparing, editing and publishing news content across various categories. Contact Samachar Live team at samacharlive.in@gmail.com
- Advertisment -spot_img

Must Read